चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल नगर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित श्रीनाथ आश्रम के महंत योगी प्रकाशनाथ जी रविवार को पांच दिवसीय श्रीलंका यात्रा के लिए रवाना हुए।
योगी प्रकाशनाथ जी रविवार सुबह आलोट रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गुरु भक्तों एवं अनुयायियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
जयपुर से वे दिल्ली होते हुए हवाई मार्ग से श्रीलंका पहुंचेंगे। अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान योगी प्रकाशनाथ जी श्रीलंका के विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। साथ ही विभिन्न धार्मिक सभाओं एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता कर भारतीय सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
श्रद्धालुओं ने उनकी यात्रा को सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उनके सफल एवं मंगलमय प्रवास की कामना की।