मनासा। समस्त भील समाज द्वारा ग्राम मजीरिया में छट उद्यापन पर 42 जोड़ो द्वारा 11 कुंडिया यज्ञ, कलश यात्रा, अभिषेक,राजस्थानी भजन संध्या, एवं महाप्रसादी,का आयोजन रखा गया। जिसमें यज्ञाचार्य पंडित दिलीप जी चौबे अमरपूरा वाले के सानिध्य में 10 अप्रैल को कलश यात्रा गणपति स्थापना, हेमाद्रि स्नान,मंडप प्रवेश,अग्नि प्रवेश,11 अप्रैल को यज्ञ कर्म एवं भगवान देवनारायण अभिषेक हुआ ।वही देर 9 बजे से देवनारायण मंदिर परिसर में राजस्थानी भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमें हज़ारों की संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंच भजन संध्या आयोजन का धर्मलाभ लिया। मंच पर आयोजन कर्ता समिति सदस्यों सहित बाहर से आए हुए कलाकारों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।वही देर रात तक चल इस आयोजन में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी जिसमें राजस्थानी सिंगर सुरेश डोडियार,सिंगर शंकर भाई ने देर रात तक भगवान देवनारायण के भव्य भजनों की प्रस्तुतियां दी।वही डांसर कन्हैया,कृष्णा और ओम ने खूब नृत्य का जलवा बिखेरा और दर्शकों का मन मोह लिया। भील समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की ग्रामीणों ने खूब सराहना की और ग्रामीणों ने भरपुर सहयोग प्रदान किया। पूरे राजस्थानी भजन संध्या आयोजन का सीधा लाइव प्रसारण नीमच भजन गायक युटुब चौनल पर दिखाया गया जिसे घर बैठे लाखों लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया।