खरगोन। ग्राम टेमला सीएम राईज स्कूल में प्राचार्य पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, राज्य शिक्षा संघ ने आक्रोश दर्ज कराया है। ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ओर कलेक्टर- कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार, प्रांत सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले जिलाध्यक्ष सुनील भावसार, नरेंद्र चौहान, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पहुंचे महिला शिक्षको ने भी घटना की निंदा करते हुए प्राचार्य पर हमला करने वाले लोगों की नामजद शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।