गुना। शहर सहित अंचल के लाखों की संख्या में श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मैं शामिल होने पहुंच रहे हैं टेकरी धाम जिले भर की आस्था के केन्द्र टेकरी पर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ। टेकरी के पट रात 12.15 बजे खोले गए इसके बाद से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है सुबह 4 बजे होने वाली मंगला आरती के लिए रात 2 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
टेकरी मेला में हजारों की संख्या में पहुंचने वाले लोगों के लिए शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं व सेवाभावी लोगों ने टेकरी जाने वाले मार्यों पर स्टाल लगाकर शीतल जल से लेकर शरबत, शिकंजी, पिलाई जा रही है।
मेले में सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें लगी हुई हैं। वह वच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए झूले लगाए गए हैं। मेले में भीड़भाड़ की दृष्टि से यहां टेकरी ट्रस्ट, प्रशासनु नगरपालिका और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कंट्रोल रूम से मैले की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने इंतजाम किए गए हैं। मेले में पुलिस से लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।