BREAKING NEWS
KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 3:56 pm
KHABAR : नल-जल योजना में करप्शन, बीजेपी विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप, जल संसाधन मंत्री ने 10 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जल संसाधन और ग्वालियर जिला प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. कलेक्‍ट्रेट सभागार में आयोजित मीटिंग में विभागों की योजनाओं की समीक्षा और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तय की गई. खासकर गर्मियों के मौसम में बेहतर पेयजल आपूर्ति को लेकर मंत्री ने निर्देशित किया। इस दौरान बीजेपी विधायक ने ही अधिकारियों पर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।


जिले में सड़क, सीवर सहित अन्य योजनाओं से जुड़े कामों की समीक्षा को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट ने बैठक ली. उनके साथ सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहे. बैठक में भितरवार विधानसभा से बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया. साथ ही अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए।


मोहन सिंह राठौड़ ने उनकी विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया. विधायक के मुताबिक, प्रभारी मंत्री ने 10 दिन के अंदर इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है. जिसके बाद लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया है. बैठक में शहर की खराब सड़कों को लेकर भी माहौल गरमाया।


मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि शहर के सभी जरूरी विकास कार्यों सहित विभागों की समीक्षा की गई. पेयजल का मुद्दा बेहद गंभीर है, क्योंकि गर्मियों के वक्त लोगों को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है. ऐसे में जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया है कि 1 मई से शहर में हर रोज पानी की सप्लाई की जाए।


इसके अलावा खराब सड़कों की रिपोर्ट भी उनके तुलसी सिलावट ने मांगी है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कुआं बावड़ी, पुराने तालाब सहित अन्य जल स्रोतों पर किए गए अतिक्रमण से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। ताकि अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE