सेगांव। नगर के प्रसिद्ध हठीले रणजीत हनुमान जी मंदिर में पिछले सात दिनों से संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन त्यागी संत श्री सीताराम बाबा के सानिध्य में चल रही थी। हनुमान जन्मोत्सव पर कथा का समापन व पूर्णाहुति के साथ कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सीताराम भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुजरात से पधारे संतो ने लिया रामकथा में हिस्सा। श्री राम कथा के यजमान बने अखिलेश यादव ने सहपत्नी सात दिन पूजन हवन में हिस्सा लेते हुए श्री राम कथा महापुराण को विधि विधान के साथ विदाई दी गई।