आगर मालवा। हनुमान प्राकट्य दिवस पर धार्मिक उल्लास का माहौल है। जिले के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
नगर सेठ हनुमान मंदिर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है। यह मंदिर अब शहर का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गया है। यहां हनुमानजी का ड्रायफ्रूट्स से विशेष श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे हैं। शाम को छप्पन भोग के बाद महाआरती होगी।
गोपाल मंदिर परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर में भी भव्य आयोजन हो रहे हैं। आयोजन समिति से जुड़े मनीष सोलंकी ने बताया कि सुबह की पहली किरण के साथ हनुमान जी प्रकट हुए थे, इसलिए सुबह विशेष आरती की गई है।