रेवली देवली। पूरे देशभर में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेवली देवली के मुख्य मार्ग मनासा रोड स्थित मंशापूर्ण बालाजी पर भी आज बड़े धूमधाम के साथ बालाजी का जन्म उत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ हवन किया गया तथा बाद में महा आरती के पश्चात सभी भक्तों जनों को हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। बालाजी के जन्म उत्सव 56 भोग के प्रसादी का भोग लगाने के साथ ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यज्ञाचारी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य में हवन संपन्न किया गया।
इस अवसर पर महाआरती में समाजसेवी लाला नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा, बबलू नागदा, रामप्रसाद नागदा, हेमचंद्र नागदा, मोहन नागदा, जीवन कुमावत, भरत कुमावत सहित कई समाजसेवियों उपस्थित रहे। जैसा की विदित है कि मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में चमत्कारी चमत्कारी बालाजी की मूर्ति विराजमान है तथा माना जाता है कि कई भक्तजनों की मंशाएं यहां पर पूर्ण हुई है इसीलिए इनका नाम मंशापूर्ण बालाजी है।