BREAKING NEWS
पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 6:29 pm
KHABAR : चैत्र पूर्णिमा पर खिलचीपुर में तीसरा शाही स्नान, गाड़गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, चल समारोह में हजारों भक्त शामिल हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर तीसरे और अंतिम शाही स्नान का आयोजन हुआ। कैवल्य योग आश्रम के तत्वावधान में अतिविष्णु यज्ञ के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


सुबह बड़ा मेला ग्राउंड से भव्य चल समारोह निकाला गया। संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत जी महाराज फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ श्रद्धालु गाड़गंगा घाट पहुंचे। घाट पर पहले से ही हजारों श्रद्धालु स्नान की प्रतीक्षा कर रहे थे।


मांझी मेवाड़े समाज द्वारा विशेष नाव का प्रबंध किया गया। इस पर संत अवधूत जी महाराज के साथ विधायक हजारीलाल दांगी, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा और यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मौजूद थे।


अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता हैश्
संत अवधूत जी ने बताया कि चौत्र पूर्णिमा और शनिवार का यह संयोग अत्यंत पुण्यकारी है। उन्होंने कहा कि इस दिन गंगास्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है। मंत्रोच्चारण के साथ स्नान की प्रक्रिया शुरू हुई।


इससे पहले 27 मार्च को पारुणी पर्व पर पहला और 7 अप्रैल को धर्मराज दशमी पर दूसरा शाही स्नान हुआ था। आज 12 अप्रैल को चौत्र पूर्णिमा के साथ तीनों शाही स्नान संपन्न हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE