चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र मधुवन विस्तार स्थित शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में शनिवार को दोपहर 03ः15 बजे चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा एवं वैशाख माह के प्रारंभ होने से पूर्व मटकी बंधन “गलंतिका“ बंधन का आयोजन किया गया।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में मटकी बंधन ‘‘गलतिका’’ बंधन महावीर प्रसाद पारीक, अशोक कुमार कुमावत, रजनीश कुमार शर्मा, कैलाश मेनारिया, शौकिन धाकड़, नारायण सुथाऱ द्वारा एवं पण्डित हर्षल व्यास के मंत्रोचार के साथ किया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में शिवलिंग स्थापना के बाद पहली बार मटकी बंधन ‘‘गलंतिका’’ की स्थापना होने पर सभी में हर्ष एवं उत्साह से महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।