चित्तौड़गढ़। जिला सेन समाज प्रतिशील संस्थान (रजि.) चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रेल को प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए संस्थान सचिव श्रीधर सेन ने बताया कि इस समारोह में कक्षा 10 एवं 12 में 70 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों सहित राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस हेतु प्रतिभागी को अपने नाम, पता, मोबाईल नं., स्वयं का फोटो, प्रमाण पत्र, अंकतालिका एवं वांछित दस्तावेज के साथ 20 अप्रेल तक गोपाल नीलमणी (मो. 9461189295), सुरेश वर्मा मो. नं. 7742823399 एवं नरेश परिहार मो. 9460611838 पर वाट्सअप करना होगा।