चित्तौड़गढ़। एकादश रूद्रावतार अंजनि लाल राम भक्त हनुमान जी के प्राकट्य उत्सव पर श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों एवं कल्याण भक्तों द्वारा अनवरत 111 अखंड सुन्दर काण्ड पाठ एवं 108 श्री रामचरित मानस परायण का अनुष्ठान चैत्र प्रतिपदा से चल रहा हैं। साथ ही सवा ग्यारह करोड़ राम नाम के जाप भी हो रहे हैं। इस पावन अवसर पर वेदपीठ पर विराजित पंचमुखी हनुमानजी का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। साथ ही वेदपीठ मंदिर परिसर के ध्यानयोग केंद्र में स्थापित कल्याणेश्वर महादेव का वेदपीठ के बटुकों द्वारा हनुमत स्वरूप में मनभावन श्रृंगार किया गया। इस मौके पर कल्याणलोक में वेदपीठ के न्यायसियों, आचार्याे एवं बटुकों द्वारा श्री हनुमत प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में वैदिक विधान के अनुसार ध्वजा पूजन कर विश्वविद्यालय परिसर में ध्वज चढ़ाया गया। चौत्र शुक्ला पूर्णिमा को हनुमंत प्राकट्य उत्सव पर वेदपीठ ओर विराजित ठाकुर जी सहित पंच देव के मनोहारी दर्शन कर भक्तगण आनंदमय अनुभव महसूस कर रहे थे।