BREAKING NEWS
NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 8:07 pm
KHABAR : नीमच जिला प्रेस क्लब का पत्रकार परिवार मिलन एवं कार्ड वितरण समारोह 13 मार्च को, कलमकार साथियों को वितरित करेंगे प्रेस कार्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा 13 मार्च रविवार को पत्रकार परिवार मिलन एवं कार्ड वितरण समारोह होटल हैरिटेज रिसोर्ट, मालखेड़ा नीमच में रखा गया है, जिसमें विभिन्न आयोजन के बीच आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में पत्रकार साथियों को प्रेस कार्ड का वितरण किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा क्लब के साथियों के लिए पत्रकार परिवार मिलन एवं कार्ड वितरण समारोह का गरिमामयी आयोजन रखा गया है। इसकी विशेष बात यह रहती है कि विभिन्न आयोजनों के बीच पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहकर सुबह से शाम तक उत्सव का आनंद लेते हैं। इस उत्सव में पत्रकारों के परिजन भी एक दूसरे से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। पत्रकार साथियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का भी एक परिवार के रूप में मिलन होता है। इसी प्रकार के बीते वर्ष हुए आयोजन की सभी ने काफी प्रशंसा की थी। इस वर्ष भी पत्रकार परिवारों के लिये इस आयोजन को विशेष रूप दिया जा रहा है। प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक इस समारोह के तहत पुल पार्टी के साथ ही महिलाओं, बच्चों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां, गीत संगीत के बाद कार्ड वितरण, आमंत्रित अतिथियों का उद्बोधन एवं सभी के लिये सहभोज होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE