BREAKING NEWS
NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 8:17 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भक्तों ने बालाजी महाराज को लगाया छप्पन भोग, हवन व महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। फुल पूरा बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री हनुमानजी महाराज को 56 प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए गए।

शाम को भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में गूंजती आरती, भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे श्री खेड़ापति बालाजी (चौधरी मोहल्ला), नई आबादी मनासा रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर, उदा खेड़ा बालाजी मंदिर, खेड़ा मंदिर एवं महादेव मंदिर स्थित बालाजी मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी स्थानों पर विशेष सजावट, हनुमान चालीसा पाठ, भंडारे एवं महाआरती का आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव का यह पर्व कुकड़ेश्वर नगर में आस्था, एकता और भक्ति का अद्वितीय संगम बनकर उभरा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE