चित्तौड़गढ़। खटीक समाज घोसुण्डा के अध्यक्ष शंकरलाल खटीक ने बताया कि 14 अप्रेल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में प्रातः 8 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर सर्वसमाज द्वारा माल्यार्पण किया गया। बैंक के सामने साढ़े 8 बजे जुलूस आरम्भ हुआ जो घोसुण्डा के विभिन्न मार्गों से गुजरा। ग्राम पंचायत के बाहर भाजपा घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल, सोनू व्यास, गोपाल खटीक, रमेश वकील, शुभम सुखवाल, गोविन्द शर्मा, भूरालाल पूर्बिया, भेरूलाल गाडरी, युनुस भाई द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सदर बाजार में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजेश काबरा, यशवंत जैन द्वारा शरबत पान कराया गया। वहीं सदर बाजार में जीनगर समाज के नन्दलाल, श्यामलाल, मुकेश, मीडिया प्रभारी कैलाश जीनगर, घनश्याम, प्रदीप, कार्तिकेय, पूनम, गीता, मधु, ममता द्वारा पुष्पवर्षा की गई। बाबा साहेब के पूरे कार्यक्रम को पूरी दिशा देने में मोतीलाल, रामप्रसाद, मदनलाल, चांदमल, बागेश्वर, कैलाश, उदयराम, मोतीलाल, गोवर्धनलाल, मुकेश, सुरेश, दिनेश का सहयोग रहा।
इस दौरान मेवालाल, नरेन्द्र सोनी, प्रतीक, किशनलाल, रतनलाल, रवि, चेतन, विनोद, मनोज, प्रीतम, अंकुश, ललित, पंकज, जितेन्द्र, गोपाल, किशन, लाला, रौनक, राहुल, दुष्यन्त, मनीष, सुजल, विजय, अंकित सहित महिला शक्ति ने सहयोग दिया। रेगर समाज से तुलसीराम, पृथ्वीराज, किशनलाल, मांगीलाल, राजू जुलूस में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा गोवर्धन खटीक, वरिष्ठ शाशि लक्ष्मणलाल का विशेष सहयोग रहा।