नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़वालिया में 39 वर्षीय दुर्गाशंकर पिता लच्छूराम मीणा की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गाशंकर ने अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जीरन शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जीरन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।