महिदपुर। श्रावण माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर महिदपुर की प्रसिद्ध आराध्य देवी मां उर्वशी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां उर्वशी का जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। साथ ही भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
मंदिर समिति एवं भक्तजनों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां उर्वशी के जन्मोत्सव में शामिल होने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।