चित्तौड़गढ़। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय ने अनुभवीं एवं योग्य शिक्षकों की टीम द्वारा निःशुल्क कोचिंग आरम्भ की गई। कोचिंग के पहले दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में संरक्षक कैलाशचन्द्र मुन्दड़ा द्वारा श्री कल्लाजी राठौड़ और मां शारदे के पूजन के साथ कोचिंग का आरंभ किया गया। कोचिंग संयोजक नटवर भाम्बी द्वारा अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया। जिसमें आसपास के सभी गांवों जैसै-जावदा, सोलतपुरा, बड़ौली माधोसिंह, खोड़ीप, बिनोता, चरलिया-ब्राम्हण आदि से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कोचिंग के सन्दर्भ में डॉ. लोकेश चौधरी द्वारा बीएसटीसी परीक्षा को आधार बनाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति एवं पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह कोचिंग अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी लाभकारी होगी। कोचिंग के अगले क्रम में बुधवार को राजस्थान सामान्य ज्ञान की डॉ. रचना शर्मा और शिक्षण अभिक्षमता डॉ. लोकेश चौधरी की कक्षाओं के साथ ही आगामी दिनों के लिए कोचिंग नियमित रूप से प्रातः 10 बजे से चलेगी। इस कोचिंग का समस्त इच्छुक छात्र लाभ ले सकते हैं।