BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2026, 10:46 am
NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह सम्पन्न, सदस्यों व पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ, सीबीईओ अरविंद मुंदड़ा का सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा एवं लियो क्लब की नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह वंडर टाउन हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व बहुप्रांतीय काउंसिल सभापति एवं पदस्थापना अधिकारी अरविंद शर्मा के सान्निध्य, क्लब अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा की अध्यक्षता तथा संभागीय अध्यक्ष रमेशचंद्र मुंदड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पदस्थापना अधिकारी अरविंद शर्मा ने सेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद मुंदड़ा, लियो क्लब अध्यक्ष पुनीत चिमनानी एवं उनकी टीम को दायित्वों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान क्लब में नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें सदस्यता की शपथ भी दिलाई गई।

क्लब के संस्थापक सदस्य डॉ. जे.एम. जैन ने 52 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए नेत्रदान, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। क्लब सचिव सुनील डूंगरवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद मुंदड़ा ने सभी के सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के सीईओ डी. सुब्रमण्यम एवं चिकित्सक डॉ. कमला शंकर नागदा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। पदस्थापना अधिकारी अरविंद शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्लब के 'फूड फॉर हंगर' प्रकल्प के लिए ₹5,000 का सहयोग भी प्रदान किया।

सीबीईओ अरविंद मुंदड़ा का भावपूर्ण सेवानिवृत्ति सम्मान-
इसी अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) अरविंद मुंदड़ा के सेवानिवृत्त होने पर उनका भव्य नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य कमल नाहर, समाजसेवी डॉ. जे.एम. जैन, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उनकी सेवाओं की सराहना की।

वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में मुंदड़ा के योगदान, जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को निरंतर सहयोग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग जैसी अभिनव पहल की प्रशंसा की। अपने संबोधन में अरविंद मुंदड़ा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता के लिए 'राधे-रुक्मणि चैरिटेबल ट्रस्ट' की स्थापना की घोषणा करते हुए प्रारंभिक सहयोग के रूप में 5 लाख रुपये देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन अनिल सोमानी ने किया तथा अंत में नवनियुक्त सचिव किशनलाल जोशी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE