नीमच। अखबार की दुनिया में नया आगाज होने जा रहा है, नीमच की नई आवाज बन रहा है नीमच का नया अखबार नीमच टुडे खुलासा। नीमच के नए अखबार के लिए नीमच शहर में भव्य तैयारी की हो रही है। शहरभर में होर्डिग्स-बैनर लगाए जा रहे है शहर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश सोन के नीमच टुडे मीडिया ग्रुप द्वारा 2 अगस्त को नए बहुरंगीय अखबार नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ टाउन में किया जाएगा। इस अवसर पर नीमच के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान किया जाएगा वहीं विभिन्न क्षेत्रों में नीमच का रोशन करने वाली हस्तियो को भी सम्मानित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम 2 अगस्त को सुबह 11.30 बजे टाउन हॉल में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमपूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी शास्त्री महाराज, हर्कियाखाल बालाजी धाम के महंत लक्ष्मीनाराण जी शर्मा, सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती, प्रसिद्ध उद्योगपति कैलाश धानुका, प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष चौपड़ा, ज्ञानोदय शिक्षण ग्रुप के चेयरमेन अनिल चौरसिया, प्रसिद्ध कालोनाइजर भारत जारोली, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदादेवी धनगर होगी। इस अवसर विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता समंदर पटेल, प्रसिद्ध समाजसेवी वासुदेव गर्ग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, किसान नेता राजकुमार अहीर, सोलर उद्योगपति वैभव त्रिवेदी, आशीष विश्वकर्मा और एमके पिपल होंगे।
वरिष्ठ संपादक व पत्रकारों का होगा सम्मान
इस अवसर पर वरिष्ठ संपादक प्रेमप्रकाश जैन मालव दर्शन, सुरेंद्र सेठी मालवा आज तक, सुनील शर्मा मालवा टुडे, राजेश मानव नई विद्या, मुस्तफा हुसैन वाइस ऑफ एमपी, शौकिन जैन, भूपेंद्र गौड़, स्वर्णिम हिंदुस्तान, अनंत पटवा अमृत कुंभ, सुभाषण ओझा, मुकेश सहारिया पत्रिका, विमल कांठेड चौथा संसार। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र से प्रदीप जैन सिंगोली, कमलेश सारड़ा जावद, गोपाल जोशी मनासा, निर्मल मुंदड़ा रतनगढ़, आशीष बैरागी मोरवन, जगदीश सेन डिकेन, कमलेश जैन सरवानिया, कमलेश मालवीय रामपुरा, कैलाश राठौर कुकड़ेश्वर, राकेश पुरोहित नयागांव, शांतिलाल चौहान अठाना, राजेश लक्ष्कार जीरन भगत मांगरिया चीताखेड़ा का भी सम्मान किया जाएगा।
नीमच की हस्तियों करेंगे सम्मानित
उद्योग जगत से कैलाश धानुका, शिक्षा क्षेत्र से माधुरी चौरसिया, समाजेसवा क्षेत्र अरूल अरोरा, चिकित्सा क्षेत्र डॉ. अशोक जैन, साहित्य जगत से प्रमोद रामावत, कृषि क्षेत्र कमलाशंकर विश्वकर्मा,ज्योतिष क्षेत्र से पंडित प्रशांत व्यास, पर्यावरण क्षेत्र जगदीश शर्मा योग क्षेत्र से रवि दुआ, कला क्षेत्र से राहुल बैरागी और खेल जगत से सिद्धार्थ जादौन का भी सम्मान होगा।