BREAKING NEWS
सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 7:31 pm
NEWS : विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशक से की भेंट, शिक्षक एप से छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के आदेश का किया विरोध, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से भेंट कर वार्ता की एवं शिक्षक एप द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के अव्यावहारिक आदेश का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान में शाला दर्पण पोर्टल से दैनिक उपस्थिति का ऑनलाइन इंद्राज प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षक एप के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने का कोई औचित्य नहीं है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों की दृष्टि दूर-दराज व दुर्गम इलाकों में स्थित कई विद्यालयों में आज भी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है वहाँ यह आदेश उचित नहीं है। संगठन के पदाधिकारियों ने पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों व व्याख्याताओं को पदोन्नति परित्याग करने का अवसर प्रदान करने, राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत होने वाली वार्षिक परीक्षा प्रातःकालीन एक पारी में ही कराने, राजस्थान ओपन स्कूल की परीक्षा को वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के पश्चात प्रातः कालीन सत्र में ही कराने, परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों को महात्मा गांधी विद्यालयों में पदस्थापन देने सहित कई मांगों को लेकर वार्ता की। निदेशक जाट ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरण सिंह नायक ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल मे मुकेश कुमार मीना प्रदेश प्रवक्ता, राजेंद्र पारीक प्रदेश संयुक्त महामंत्री, कोमल शर्मा तथा रामावतार मीना आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE