BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 7:47 pm
KHABAR : वैश्य महासम्मेलन ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को सौंपा ज्ञापन, जैन मुनियों पर हुए हमले पर जताई नाराजगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले की सिंगोली तहसील के गांव कछाला में जैन संत-मुनियों पर हुवे प्राणघातक हमले के विरोध में वैश्य समाज ने भी कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में नीमच जिले में वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति पुलिस अधीक्षक व मध्यप्रदेश शासन के  मुख्यमंत्री के नाम भी दी जावेगी।
जिला मीडिया प्रभारी विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि इस ज्ञापन में वैश्य बन्धुओं ने गत दिवस जैन मुनियों पर प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जैन संत-मुनि अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उन पर हो रहे हमले न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं, बल्कि समाज में अशांति का वातावरण भी पैदा करते हैं।
संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा व जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वैश्य समाज के इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैश्य समाज के संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, जिला महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल, जिला मीडिया प्रभारी विवेक खण्डेलवाल, वरिष्ठ सदस्य मनोहरसिंह लोढ़ा, जम्बुकुमार जैन, पारस जैन कलकत्ता, जयंतीलाल पितलिया, तरुण बाहेती, विशाल विनायका, नवीन बम्ब, आशा सांभर आदि वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE