नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक गांव रेवली देवली की प्रतिभाओं ने समय-समय पर कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाएं दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नीमच जिले का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे ही एक नाम जिसने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखरते हुए नीमच का नाम रोशन किया है। रवीना शर्मा एक सामान्य से परिवार में पली बड़ी होकर अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर लगातार ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंच रही है। अभी हाल ही में 18 वीं ऑल इंडिया पुलिस शूंटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जो कि 24 मार्च से 30 मार्च तक ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के सानिध्य में बीएसएफ द्वारा इंदौर में आयोजित की गई इसमें तमाम पैरामिलिट्री और देश भर की समस्त राज्य पुलिस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सशस्त्र सीमा बल का प्रतिनिधित्व करते हुए रवीना पिता चंद्र प्रकाश शर्मा ने 50 एम3पी विद्या के टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त करते हुए नीमच का नाम रोशन किया। इस हे तू उन्हें 7 अप्रैल को बल के महानिदेशक पदक से भी सम्मानित किया गया। यह रेवली देवली ही नहीं अपितु पूरे जिले वासियों के लिए गौरव का विषय है। जैसा कि विदित है कि समय-समय पर रवीना शर्मा राइफल्स शूटिंग में कई मेडल प्राप्त की है तथा देश के कई हिस्सों में अपनी सेवाएं लगातार ही दी है।