गरोठ। बोलिया कछाला गांव सिंगोली में जैन संतों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार एवं हिंसा के विरोध में शांतिपूर्ण मौन जुलूस जैन समाज सहित संपूर्ण समाज के प्रमुख लोगों ने आज प्रातः 8.30 बजे स्थानक भवन पर इकट्ठे होकर निकाला। मौन रेली के रूप मे प्रमुख मार्गाे से होते हुए शहरवासी पंचायत भवन पहुंचे। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम चौकी प्रमुख लक्ष्मीनारायण जोशी ज्ञापन सौंपा। साथ ही शासन-प्रशासन से आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।