डूंगला। राजस्थान के डूंगला में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा साहेब के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 14 अप्रैल 2025 को संकल्प दिवस के रूप में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। 14 अप्रैल को प्रातःकाल से ही बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित करने डूंगला ब्लॉक के सभी कर्मचारी अधिकारी किसान कारीगर जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बाबा साहेब को याद करते हुए बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
सरपंच साहब ग्राम पंचायत डूंगला के प्रतिनिधि से बाबासाहेब की मूर्ति निर्माण हेतु बोहेड़ा -कानोड़ रोड डूंगला तिराहा पर जमीन आवंटित करने की भी मांग की और दृढ़ प्रतिज्ञ होकर बाबा साहेब के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी किसान कारीगर मजदूर कर्मचारी अधिकारी अपने-अपने प्रयासों से बाबा साहेब के विचारधारा हर घर तक पहुंचाने का दृढ़ प्रतिज्ञा करते हुए बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया जिसमें पूर्व सरपंच मिट्ठू लाल खटीक वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा प्रभु लाल मीणा उदयलाल खटीक शंकर वाल्मीकि प्यारेलाल मीणा नक्षत्र मल सालवी हीरालाल मेघवाल कैलाश खटीक रोशन खटीक सहित किसान कारीगर मजदूर कर्मचारी अधिकारीयों के साथ अनुसूचितजाति/ जनजाति कर्मचारी अधिकारी महासंघ ब्लॉक - डूंगला के अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल बिलोट भी उपस्थित होकर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब के त्याग बलिदान को याद किया।