BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 2:31 pm
KHABAR : सीएम राइज स्कूल में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता, छात्रों ने जल संरक्षण का दिया संदेश, नप अध्यक्ष ने दिलाई पानी बचने की शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शाहपुर और सीताबाई रामचंद्रराव देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।


चित्रकला प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की सिद्धी बारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनम गजानन पाटिल द्वितीय और साक्षी विजय पाटिल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में 12वीं की प्रार्थना पंडित बारी प्रथम, 11वीं की माधुरी समाधान वाघ द्वितीय और 10वीं की निशा भारत निराले ने तृतीय स्थान हासिल किया।


पानी के उचित उपयोग पर जोर
विद्यालय के प्राचार्य अतिक अली ने छात्रों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने दैनिक जीवन में पानी के उचित उपयोग पर जोर दिया। नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई।


नगरवासियों को जल संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में छात्रों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोक पिट के माध्यम से वर्षा जल संचयन की जानकारी दी गई। छात्रों ने अपनी कलाकृतियों और लेखन के माध्यम से नगरवासियों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE