BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 3:39 pm
KHABAR : सभी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का चौथा दिन, जमीन पर लौट लगाकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 25/04/2025 को सभी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा  अनिश्चितकालीन हड़ताल का चोथा दिन है, आज सभी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विधायक को पवन रतनावत और नयन राठौर द्वारा जमीन पर लौट लगाकर ज्ञापन दिया गया प्रदेश के 32000 कर्मचारियों पर आज जारी किए गए अनुशासनात्मक कार्यवाही पत्र के उपलक्ष्य पर विधायक से अनुरोध ओर नाराजगी व्यक्त की गई आदरणीय विधायक द्वारा आश्वस्त किया गया और द्वारा कहा गया कि आज ही में सीएम साहब को एक पत्र जारी करूंगा और आने वाली केबिनेट बैठक में यह मुद्दा रखूंगा अपने प्रदेश के अधिकारियों की वादा खिलाफी के बारे में आगे भी संघ विरोध प्रदर्शन करेगा जब तक मांगे पूर्ण नहीं होती।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत् लगभग 32000 कर्मचारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से देते आ रहे हैं। मन्दसौर जिले में 70ःसंविदा कर्मचारी हे जिन्होंने टीबी जैसे प्रोग्राम को टीबी मुक्त अभियान प्रदेश में टॉप एक पर लाया गया , आयुष्मान कार्ड में कलेक्टर मेडम को सबसे ज्यादा कार्ड बनवाने में पुरस्कृत किया गया ,यही नहीं कोरोनाकाल जैसे गंभीर महामारी में भी अपने परिवार एवं जीवन की परवाह किए बगैर सेवाएँ दी  ,इन्हीं सेवा-भाव को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा दिनांक 04.07.2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मचारियों के लिए अनेक घोषणाएँ की थी। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23.07.2023 को संविदा कर्मचारियों के लिए एक नीति की सौगात दी गई, परन्तु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती की गई है, जो निम्नानुसार हैरू-

1.विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर, नियमित किया जावे।
2.पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ई. एल. एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है।
3.अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।
4.अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है।
5.सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष किया गया है।
6.एन.पी.एस., ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डी.ए. की सुविधा से वंचित रखा गया है।
7.शासन द्वारा समकक्षता (वेतन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया
है, जिसमें पुनः विचार कर संशोधन किया जावें।
8.निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ एवं मलेरिया एमपीडब्ल्यू की एनएचएम में वापसी।

दिनांक 23.03.2025 को सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा ठेंगढ़ी भवन, भोपाल में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज उक्त माँगों का शीघ्र ही निराकरण नहीं किया जाता है तो समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आन्दोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी। चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा निम्नानुसार है-
1.दिनांक 01.04.2025 को प्रदेश के सभी जिलों में प्रेसवार्ता के माध्यम से शासन/विभाग को अवगत कराया जाएगा।
2. दिनांक 07.04.2025 से कार्यालय में समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विरोध स्वरूप काली प‌ट्टी बाँधकर कार्य करेंगे।
3. दिनांक 16.04.2025 को रैली निकालकर, जिला स्तर पर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे।
4.दिनांक 21.04.2025 से प्रदेश के समस्त 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

उक्त बिन्दुओं के निराकरण नहीं होने से प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है तथा आन्दोलन की राह की ओर जाने को विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE