कसरावद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों वहा पर घूमने के लिए गए पार्यटको पर हमला कर उन्हें बेरहमी से मार डाला इस हमले मे सत्ताईस सैलानी और एक स्थानीय कश्मीरी यूवक की मौत हो गई उक्त घटना पर समूचे देश में आक्रोश हे इसी को लेकर खरगोन जिले के कसरावद, मुस्लिम समुदाय के द्वारा जामा मस्जिद चौक पर एकत्रित होकर आज जूमे की नमाज के बाद बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर उक्त घटना पर रोष जताया वही एसडीएम कसरावद, को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, दिया गया जिसमे उक्त घटना में मारे गए लोगों ओर उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मांग की गई हे की महामहिम राष्ट्रपति सरकार को आदेश करे के उक्त हमले को अंजाम देने वाले आंतकियो को पकड़कर उन्हें फांसी की सजा दे साथ ही आतंकवादियों, को पनाह देने वाले हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी कड़ी कार्यवाही करें इस अवसर पर शहर सदर रइस कुरेशी, पूर्व पार्षद तस्लीम ख़ान, वरिष्ठ पत्रकार अबरार पठान, डॉक्टर मुजफ्फर, पत्रकार अजीज सूफी सभी मस्जिदों के इमाम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम, समाज जन मोजूद रहे।