नीमच। भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा, नीमच द्वारा भीषण गर्मी के इस मौसम में मूक पंछियों और जीव दया को ध्यान में रखते हुए सुभाष शाखा के सदस्यों द्वारा पंछियों की भूख और प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के लटकाने वाले सकोरे वितरण का कार्यक्रम दिनांक 27. 4. 2025 रविवार सुबह 8:30 बजे से 11ः00 बजे तक भारत माता चौराहे( 40)पर रखा गया है.। -मई की तेज धूप एवं गर्मी में पंछियों की भूख एवं प्यास का ध्यान रखना सेवा कार्य के साथ साथ हमारा फर्ज और मानवीय सेवा भी है।
कृपया इस पावन, नेक एवं पुण्य कार्य में अपन सभी बंधु पक्षी प्रेमी उपस्थिति होकर एक व्यक्ति एक सकोरा ले जाकर अपने घर आंगन गैलरी छत या पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी भरकर लटकाए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस नेक एवम पुण्य कार्य के सहभागी बने’ उक्त जानकारी परिषद के सचिव मनीष गर्ग एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीनाक्षी मालू ने दी।