BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 6:16 pm
BIG NEWS : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जल गंगा संर्वधन अभियान की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी चिन्हित तालाबों से मिट्टी निकालने का कार्य जनसहयोग से तत्‍काल प्रारंभ करे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जिले में चिन्हित किए गए तालाबों से मिट्टी निकालने के सभी कार्याे को जन सहयोग से तत्‍काल प्रारंभ कर पूरा करवाएं। इससे तालाबों का गहरीकरण होकर, जल भराव क्षमता बढ़ेगी। साथ ही किसानों को उपजाऊ मिट्टी भी अपने खेतों के लिए उपलब्‍ध हो सकेगी। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जनपद एवं सेक्‍टर उपयंत्री वार जल संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, तीनों जनपदों के सीईओ, कार्यपालन ग्रामीण यांत्रिकी, सभी उपयंत्री एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए, कि वे आगामी वर्षाकाल के पूर्व ही पौधारोपण की पूर्व तैयारियॉं, गढ्ढों की खुदाईआदि का कार्य पूर्ण करवा ले, जिससे कि प्रथम दो बारिश के तत्‍काल बाद पौधारोपण किया जा सके। कलेक्‍टर ने प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में औसत 200-200 पौधे रोपने की तैयारियॉं पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने सभी चिन्हित 27 बावडियों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य भी तेजी से पूर्ण करवाने, जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत सभी जल संरचनाओं के कार्याे का सर्वे करवा कर एक्‍जाई रिर्पाेट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि वे जल संरचनाओं के निर्माण कार्याे की प्रविष्‍ठी राजस्‍व अभिलेखों में दर्ज करवाए।

कलेक्‍टर ने मनरेगा के वर्ष 2024-25 की स्‍वीकृत तथा इससे पूर्व स्‍वीकृत सभी पूर्ण होने योग्‍य कार्याे को तेजी से पूर्ण करवाने अथवा यथा स्थिति में बंद करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने तीनों जनपद सीईओ एवं उपयंत्रियों को नवीन खेत तालाबों एवं अन्‍य तालाबों के निर्माण कार्याे का कार्य भी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से प्रारंभ कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कूप रिचार्ज पिट के सभी चिन्हित कार्याे की दो दिवस में एएस एवं टीएस जारी करवाकर एक सप्‍ताह  में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी सभी उपयंत्रियों को दिए। कलेक्‍टर ने सभी अमृत सरोवरों एवं अन्‍य तालाबों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी कर कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE