शाजापुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने शाजापुर जिले के छोटा चोक बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि यह समस्या पूरे देश के लिए खतरा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आंतकवाद का पुतला दहन कर।प्रदर्शनकारियों ने शांति और एकता का संदेश दिया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए सभी समुदायों को एकजुट होना होगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और तख्तियों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज किया।