BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 8:05 pm
KHABAR : जिले की 06 इकाईयों ने किया कोयम्बटूर व तिरुपुर के इंडस्ट्रियल पार्क का एक्सपोजर विजिट, उद्यमियों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0 तकनीक, प्रबंधन के व्यावहारिक अनुभव, नेटवर्किग के अवसर और व्यवसाय प्रबंधन की दी जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र देवास ने बताया कि  भारत सरकार के सूक्ष्म, लधु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance ) भोजन और मध्य प्रदेश सरकार के MSME विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN), स्टेट नोडल एजेंसी रैम्‍प ने राज्य के 55 इंजीनियरिंग टेक्सटाइल क्षेत्र में कार्यरत इकाइयों के उद्यमियों के लिए कोयम्बटूर व तिरुपुर के इंडस्ट्रियल पार्क का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया। इस यात्रा का उद्देश्य उद्यमियों को उद्योग के लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0 तकनीक, प्रबंधन के व्यावहारिक अनुभव, नेटवर्किग के अवसर और व्यवसाय प्रबंधन में नई जानकारियां प्रदान करना था। देवास जिले से इस एक्सपोजर विज़िट में 06 इकाईयों द्वारा भाग लिया गया।

इस विजिट के लिए उद्यमियों का चयन उनके व्यवसाय व क्षेत्र के आधार पर किया गया, जिनके व्यवसाय में विकास की संभावनाएं थी। चयन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित मानदंडों के आधार पर की गई, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अधिकतम लाभ उन्हीं उद्यमियों को मिले जो अपने व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाने में सक्षम एवं आकांक्षी है।

उद्यमियों ने कोयम्बटूर में रूट इंडस्ट्रीज, फॉल्कन टूल इंडस्ट्रीज, कॉडिसिया इन्डस्ट्रीअल पार्क व परसेक्ट इंजीनियरिंग का दौरा किया। वहीं तिरपुर के एम निटवेयर, जया विष्णु क्लोटिंग इंडस्ट्री, एसटी इंडस्ट्री फिट इंडस्ट्रीज का दौरा किया। वहां उन्होंने अत्याधुनिक विनिर्माण तकनीकों और बाजार के नए रुझानी के बारे में सीखा। कोडिया इंडस्ट्रीज व तिरुपुर इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने एक्स्पोजर विजिट की पूर्व संध्या नेटवर्किंग इवेंट डिनर के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उद्यमियों को बताया की कैसे इस क्षेत्र ने आज अपने को इंजीनियरिंग व टेक्सटाइल क्षेत्र में अपने को भारत में अग्रणी बनाया है। उन्होंने इनोवेशन, टेक्नोलॉजी अपडेशन, स्किलिंग आदि के महत्व के विषय में बात की। उन्होंने बताया की दोनों औद्योगिक क्षेत्र मिलाकर करीब 50 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट करते हैं।

महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र देवास ने बताया कि यह यात्रा RAMP योजना के तहत उद्यमियों को नए ज्ञान, नेटवर्किंग अवसर और प्रेरणा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी। इस तरह की रणनीतिक पहली से उद्यमी प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूती से खड़े होने और MSME क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए तैयार हो सकेंगे। MSME विभाग मध्य प्रदेश सरकार इस पहल के माध्यम से उद्यमियों के लिए एक सकाशात्मक माहौल बनाने और राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE