BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 1:47 pm
BIG NEWS : राजनीति की खूबसूरत तस्वीर, दिग्विजय सिंह विधान अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के घर मिलने पहुंचे, आधे घंटे तक हुई गैर राजनीतिक चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से राजनीति की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। धुर विरोधी पार्टी के दो नेता न सिर्फ मिले बल्कि चाय के साथ आधे घंटे तक गैर राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई और ठहाके भी लगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।


दरअसल कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह रेसकोर्स रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पहुंचे। वे नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे प्रबल प्रताप उर्फ रघु तोमर की होने वाली शादी को लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान नरेंद्र तोमर और दिग्विजय सिंह के बीच बंद कमरे में राजनीति से परे हटकर आधा घंटे चाय पर चर्चा भी हुई। साथ ही पुराने किस्सों पर चर्चा के दौरान ठहाके भी लगाते नजर आए। प्रबल प्रताप तोमर ने दिग्विजय सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिग्विजय सिंह ने गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुलाकात को लेकर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भतीजे की शादी हो रही है। आशीर्वाद देने आना ही पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE