खरगोन। पाल क्षत्रिय समाज द्वारा आज प्रातः 9ः00 बजे पाल क्षत्रिय समाज के मोमाई माता मंदिर से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल ढोल ताशो व बेंड बाजो पर बज रहे धार्मिक गीतों पर मातृशक्ति व युवतियों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पाल क्षत्रिय समाज के युवक व समाज बंधुओ और मातृशक्ति उपस्थित थीं।
मोमाई माता की भव्य शोभायात्रा का तालाब चौक में रामजन्म उत्सव समिति, विश्वकर्मा समाज, सगरवंशी माली समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर व नमकीन छांछ आइसक्रीम से पाल क्षत्रिय समाज का स्वागत किया गया।भोला चौक, दांगी मंदिर, पहाड़ सिंह पुरा, मारू मोहल्ला, तवडी चौक, पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पाल क्षत्रिय समाज के युवाओं ने भी समाज जनों का जगह जगह स्वागत किया।
शुभम हार्डवेयर पर सकल हिंदू समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पाल क्षत्रिय समाज धर्मशाला पहुंचने पर मां मोमाई माता की भव्य आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। जिसके बाद सभी के भंडारे का आयोजन किया गया।