बड़वानी। सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने प्रभारी अकाउंटेंट को 6,600 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी प्रभारी अकाउंटेंट हीरालाल गुप्ता ठीकरी विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदरानीया में बतौर अतिथि शिक्षक भी पदस्थ है। टीम ने इसे स्कूल के मेन गेट पर पकड़ा।
लोकायुक्त में मामले की शिकायत प्राथमिक शिक्षक संजय वर्मा ने की थी। वर्मा ने बताया कि उनका जनवरी 2020 से अक्टूबर 2024 तक का वेतन विसंगति का एरियर 1 लाख 33 हजार 805 रुपए बकाया था। इसके भुगतान के लिए जब वे लेखापाल से मिले तो हीरालाल गुप्ता ने कुल राशि का 5 प्रतिशत यानी 6,600 रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।