BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 3:42 pm
BIG NEWS : ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, पीसीसी चीफ पटवारी बोले- संविधान ने आपको जमीन का अधिकार दिया, ज्योतिरादित्य छीन रहे, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। सोमवार को कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय ष्संविधान बचाओ रैलीष् का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान पर हुआ। कार्यक्रम में करीब 4 से 5 हजार लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायकों को दल बदलवाकर एक चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि वह सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने इसे संविधान पर आघात बताया और आपके दिए हुए वोट को चुनौती दी। अगर यह संविधान खतरे में नहीं था, तो फिर और क्या था?


आज वही ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में मंत्री बने हुए हैं। उन्हें संविधान ने ही वह पद दिया है। जिस प्रकार संविधान उन्हें मंत्री बनने का अधिकार देता है, उसी प्रकार यही संविधान आपको भी आपकी संपत्ति, आपका मकान, आपकी दुकान, आपकी जमीन और आपकी जायदाद पर अधिकार देता है। इसलिए, उस पर मालिकाना हक आपका है, और यह अधिकार भी आपको संविधान से ही प्राप्त हुआ है।


पटवारी बोले- ज्योतिरादित्य गरीबों की जमीन छीन रहे
पटवारी बोले- संविधान ने यह अधिकार भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया कि राजमाता सिंधिया, जो उस समय विपक्ष की नेता थीं, उन्होंने जीवाजी कॉलेज (जूनियर सिटी) में अपनी जमीन दान की। उन्होंने माधव कन्या विद्यालय को भी अपनी जमीन दान में दी थी।


लेकिन आज, उसी संविधान की ताकत के बल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया मोतीमहल की जमीन को अपने अधिकार में लेना चाहते हैं। यह ताकत भी उन्हें संविधान ने ही दी है। यह भी संविधान की ही शक्ति है कि आप गरीबों की जमीन जो सरकार की थी उसे भी छीन रहे हैं।

अगर यह संविधान न होता, तो मैं मानता हूं कि हमें यह संघर्ष करने और सभा करने की अनुमति भी नहीं मिलती।


कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह, विधायक सुरेश राजे, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि, पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं पहुंचे।


जीतू पटवारी बोले- संविधान को बचाने ग्वालियर से शुरू होगा अभियान
रैली से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, संविधान बनाने में भूमिका निभाई, इसलिए उसकी रक्षा करना भी कांग्रेस की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, ष्आज जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस इसका सबसे बड़ा संघर्ष कर रही है। देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, जो साफ संकेत है कि संविधान खतरे में है।


उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE