BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 3:47 pm
BIG REPORT : भोपाल में सड़क परिवहन का बनेगा समन्वित प्लान, सीएम बोले, जो भी कॉलोनी मंजूर हो, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदार अफसर एक समन्वित प्लान तैयार कराएं और उस पर अमल किया जाए। इसके साथ ही राजधानी में चोरी और आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है। इसलिए जो भी कॉलोनी स्वीकृत की जाए, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए।


सीएम डॉ. यादव ने सोमवार को ये बातें राजधानी भोपाल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने प्रभारी मंत्री चौतन्य काश्यप, मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आभार माना। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ वाहनों की संख्या चक्काजाम जैसे हालात न बनने देने के हिसाब से होनी चाहिए।


इसलिए अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजधानी के सड़क परिवहन के संबंध में समन्वित रूप से प्लान बनाया जाए। भोपाल शहर में आवागमन के लिए विकसित किए जाने वाली अधोसंरचना का निर्माण, मल्टीपरपज उपयोग की दृष्टि से किया जाए।


कॉलोनी में अनिवार्य करें सीसीटीवी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कॉलोनी स्वीकृत हों उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए। ऐसे में कॉलोनी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अन्य सभी कॉलोनियों में भी इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE