मंदसौर। शहर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी है। आज दिनांक 28/4/2025 को भी इस भीषण गर्मी में 43 डिग्री के पारे में भी आज हड़ताल में बैठे रहे हैं। हड़ताल में आज ट्विटर अभियान चलाया गया और ट्विटर अभियान के जरिए शासन प्रशासन ओर जन जन तक अपनी बात पहुंचाई। एक तरफ शासन द्वारा रेगुलर वाले को 55 प्रतिशत डीएम और दूसरी तरफ संविदा स्वस्थ को जो भी दिया था। एमडी एनएचएम द्वारा वो भी छीन लिया गया है,यह शासन की दोहरी नीति बहुत ही खराब है,जब काम एक,पद एक लेकिन सैलरी और सुविधा अलग अलग,अब मध्यप्रदेश संघ के आवाहन में 2 मई को समस्त एनएचएम स्वास्थ कर्मी एनएमएच भोपाल का घेराव करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गई तो जिसकी समस्त ज़बाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों की मांगे-
1.विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर, नियमित किया जावे।
2.पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ई. एल. एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है।
3.अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।
4.अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है।
5.सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष किया गया है।
6.एन.पी.एस., ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डी.ए. की सुविधा से वंचित रखा गया है।
7.शासन द्वारा समकक्षता (वेतन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया
है, जिसमें पुनः विचार कर संशोधन किया जावें।
8.निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ एवं मलेरिया एमपीडब्ल्यू की एनएचएम में वापसी।