मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया कि भारत शासन द्वारा राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी 30 अप्रेल 25 तक किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। 30 अप्रेल 25 तक जिले में विशेष अभियान चलाकर ईकेवायसी का र्का किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में समस्त पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी नहीं होने पर वितरित किया जा रहे खाद्यान से वंचित हो सकते है । समस्त पात्र हितग्राही 30 अप्रैल 25 तक ईकेवाय सी विशेष अभियान में अपनी ईकेवायसी करवाए एंव राशन बंद होने जेसी असुविधा से बचे।