BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 4:08 pm
KHABAR : जिला प्रशासन की पारदर्शिता से मंडी के भूखंडों की नीलामी से मिलेगी कुल 60 करोड़ की राशि, निष्पक्षता के साथ पूर्ण हुई नीलामी की प्रक्रिया, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति नीमच के नवीन (अतिरिक्त) प्रांगण डूंगलावदा-चंगेरा में कुल दो चरणों में 248 भू-खंडों की नीलामी में व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। जिला प्रशासन के निर्देशन में मंडी समिति द्वारा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ नीलामी प्रक्रिया संपन्न की गई। 

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि इस नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग मंडी के आधुनिकीकरण उन्नयन, कृषक एवं व्यापारियों की सुविधाओं के विकास एवं विस्तार कार्यों में किया जाएगा ।जिससे किसानों एवं व्यापारियों को और बेहतर सुविधाएं मंडी में उपलब्ध हो सकेगी। नीमच मंडी सचिव उमेश शर्मा ने बताया, कि प्रथम चरण में दिनांक 26.03.2025 एवं दिनांक 27.03.2025 की नीलामी में 157 भू-खंडों की कुल नीलामी बोली (अपसेट वैल्यू) राशि रू. 24570500/- (दो करोड़ पैंतालिस लाख सत्तर हजार पांच सौ) के विरूद्ध राशि रू. 347527000/- (चौतिस करोड़ पचहत्तर लाख सत्ताईस हजार) प्राप्त हुई है, जो अपसेट वैल्यू से 1414 गुना अधिक प्राप्त हुई थी द्वितीय चरण में 28.04.2025 की नीलामी में 91 भू-खंडों की कुल नीलामी बोली 25665000/- (दो करोड़ छप्पन लाख पैसठ हजार) के विरूद्ध राशि रू. 254351000/-(पच्चीस करोड़ तैंतालीस लाख इक्यावन हजार) प्राप्त हुई है, जो अपसेट वैल्यू से 991 गुना अधिक है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरणों में कुल 248 भू-खंडों की कुल नीलामी बोली (अपसेट वैल्यू) राशि रू. 50235500/- (पांच करोड़ दो लाख पैंतीस हजार पांच सौ) के विरूद्ध राशि रु. 601878000/- (साठ करोड़ अ‌ट्ठारह लाख अठहत्तर हजार) प्राप्त हुई है, जो अपसेट वैल्यू से 1198 गुना अधिक है। उपरोक्त चरणबद्ध नीलामी के सफलतापूर्वक संपादन में कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं संजीव साहू अनुविभागीय अधिकारी / भारसाधक अधिकारी तथा स्थानीय जिला प्रशासन का मंडी सचिव उमेश कुमार बसेड़िया शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE