नीमच। शासकीय सोसाइटी में विक्रय किए गए गेहूं के की राशि किसान को लगभग पिछले डेढ़ माह से नहीं मिली है। जिसकी शिकायत आज नीमच के जिला कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के गांव अरनिया बोराना निवासी किसान रामगोपाल बागरी ने की।
रामगोपाल पिता रामचंद्र बागरी ने बताया कि उसके द्वारा 19 मार्च 2025 को शासकीय सोसाइटी में 28 क्विंटल 50 किलो गेहूं बेचा गया था। जिसकी कीमत 74100 रूपए है। करीब 40 दिन से चक्कर काटने के बावजूद किसान को गेहूं का मूल्य नहीं मिल पाया है।
रामगोपाल का कहना है कि बाद में बेच हुए गेहूं की राशि प्राप्त हो गई। लेकिन पहले बिल के मूल्य की राशि अभी तक मुझे प्राप्त नहीं हुई है। अन्नदाता रामगोपाल द्वारा कलेक्टर से गेहूं की राशि दिलाने की मांग की गई है।