BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 4:43 pm
KHABAR : वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में दिनांक 29 अप्रैल 2025 को वन स्टॉप सेंटर, नीमच का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, योजनाओं तथा विभिन्न अधिनियमों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय जिला न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश(पॉक्सो अधिनियम) रश्मि मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने शिविर में उपस्थितजनों को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों जैसे दृ घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, तथा पॉक्सो अधिनियम की प्रमुख धाराओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार ने लाभार्थियों को निरूशुल्क कानूनी सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 तथा नालसा की पोर्टल की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह एवं दहेज के विरुद्ध शपथ में दिलवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE