मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर राहुल चौहान द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 50 आवेदकों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान गौचर एवं मंदिर की भूमि पर कब्जा हटाने, पीएम किसान सम्मान निधि, वेतन नहीं मिलने, मकान का रिकार्ड मौके अनुसार दर्ज नहीं होने, खाद्यान पर्ची, प्रधानमंत्री आवास, आर्थिक सहायता, संबल योजना की राशि, नल कनेक्शन, आर्थिक सहायता एवं नामांतरण आदि तरह तरह के आवेदन आए।