मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2 (07) के तहत कृषि उपज के विक्रय के लिये तथा घर से खेत पर आते जाते समय रास्ते में हुई दुघर्टना में मृत्यु या अंग भंग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। भगवान गुवारिया निवासी रायपुरिया की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस राधाबाई को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।