BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 7:39 pm
KHABAR : सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर उपयोग करने से पराली जलाने की घटना से निजात मिलेगी- सीईओ श्रीवास्तव, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा आयोजित बैठक में धरणीधर वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की समीक्षा कर व्यवसाय हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर परएफ.पी.ओ. संचालक मंडल के सदस्य जीतेन्द्र सिंह पँवार, खेमराज पाटीदार, अर्जुन सिंह सिसोदिया, राजाराम धाकड़, भगवतीलाल धाकड़, शातिलाल धाकड, दयाशंकर धाकड़, कम्पनी सी.ई.ओ. अनिल कुमार शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत कुशलगढ़ जोरावरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल चंद्रवंशी व जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

सीईओ श्रीवास्तव ने एफ.पी.ओ. संचालक मंडल से चर्चा कर बताया गया कि किसानों की जो मुख्य समस्या है वह उत्पादन पर उचित मूल्य नहीं मिलना है, यदि कंपनी चलाना है तो बड़े स्तर पर चलाना पड़ेगा, तभी क्षेत्र के किसानों को एफ.पी.ओ. द्वारा लाभान्वित किया जा सकता है। श्रीवास्तव ने गेहूँ एवं सब्जी का जैविक खेती करने एवं बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पराली जलाने की घटनाओं को अनुचित बताते हुए सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर उपयोग करने की सलाह दी गई जिससे पराली जलाने की घटना से निजात मिलेगी एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकेगी। श्रीवास्तव ने इफको एवं कृभको से संपर्क कर कीटनाशक व रोगनाशक दवा छिड़कने हेतु ड्रोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं एफ.पी.ओ. संचालक मंडल की मांग पर कस्टम हायरिंग सेंटर में सीड ग्रेडर एवं सुपर सीडर की स्थापना हेतु संचालक राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन भोपाल को प्रस्ताव भेजने हेतु जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड को निर्देशित किया। उक्त बैठक में एफ.पी.ओ. द्वारा की गई एवं प्रस्तावित समस्त गतिविधियों की जानकारी कम्पनी सी.ई.ओ. अनिल शर्मा द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE