BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 8:17 pm
KHABAR : वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, विद्यार्थियों व साथियों ने दी बिदाई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। हमें शिक्षा में समग्र रूप से समाविष्ट होना होगा तभी हम समृद्ध राष्ट्र बनाने में सफल होंगे। यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू लता जादौन ने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में कही। विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मिश्रा ने अपने शिक्षण कार्य को अनेक आयाम देते हुए विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के बीज बोये। कीर्तिबाला यादव ने कहा कि आपके शिक्षण कार्य में विविधता, बहुविधता एवं नवाचार का मिश्रण था, जो विद्यार्थियों की प्रगति में सहायक रहा। वंदना वर्मा ने मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आपके कार्यों की प्रेरणा सदैव विद्यमान रहेगी। 
इस अवसर पर मिश्रा का स्वागत कविता डिक्रूज, राधा मालवीय, विश्वास पांडे, इंदर सिंह सोलंकी, मणी पुष्पक राय गोड़, रितेश निगम, मीनाक्षी हरोड़, मनीषा सरयाम, विनीता ओझा, दिनेश मईडा, प्रेमलता चतुर्वेदी, धरती उपाध्याय, रविप्रकाश मोदी, चारुलता श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, बादल सिंगाड़, हर्षद भटनागर, कृष्णा राठौर, सीमा पोरवाल, निशा सिसोदिया, पायल राठौर, विजय पांचाल आदि ने किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा उनके 42 वर्ष के कार्यकाल का कोलाज भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजेंद्र सिंह राठौड़, संचालन विनीता ओझा एवं आभार कविता सिसोदिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE