BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 7:32 pm
KHABAR : जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 2 मई को मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, जारी किए दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र शासन, भोपाल के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन ने बताया कि जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस को उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सुबह 11.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण, लाड़ली बालिका एवं उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य आदि शामिल होगें। कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं द्वारा स्वागत भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का एवं कॉंलेज में प्रवेशरत बालिकाएं जिन्हें प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है, उन्हें भी सम्मनित किये जाएगें। लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण- पत्र वितरित किए जाएंगे। लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव सांझा करेंगी। प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिका द्वारा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE