BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 11:16 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार, जून के बाद आएगी सूची, फिलहाल 5 जिलाध्यक्षों की होगी नियुक्ति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पार्टी जून के बाद जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी। फिलहाल केवल पांच जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति होगी।


मध्य प्रदेश कांग्रेस, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष की नए सिरे से नियुक्ति करने की कवायद में जुटी हुई है। लेकिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पार्टी जून के बाद अपने जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान करेगी। फिलहाल कांग्रेस का पूरा फोकस 40 दिनी अभियान पर है। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएगी।


फिलहाल केवल पांच जिला अध्यक्षों के नाम पर ऐलान हो सकता है। इनमें खंडवा शहर और ग्रामीण, रतलाम ग्रामीण, कटनी और रायसेन जिला अध्यक्षों के नाम हो सकते हैं। इन पांचों जिला अध्यक्ष के नाम के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है।


संगठन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, बाकी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा जून के बाद होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस 50 फीसदी जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए 60 वर्ष और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 45 साल की उम्र लगभग तय कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE