जबलपुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में लोगों की मौते भी हो रही है। ताजा मामला जबलपुर जिले का है जहां सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़की के घर बारात आते ही दुल्हन के भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक (हाइवा) को आग के हवाले कर दिया। हादसे के बाद मौके पर घंटों जाम के हालात रहे।
यहाँ क्लिक करें
दरअसल मामला जबलपुर के थाना कटंगी के संग्रामपुर पुलिस चौकी का है, जहां लड़की के भाई 18 वर्षीय सौरभ मेहरा को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से शादी की तैयारी हो चुकी घर में मातम पसर गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि शादी की रस्में पूरी करें या मातम मनाएं। लड़की के घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद गुस्साए बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक में आग लगते ही सागर- दमोह और जबलपुर को जोड़ने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जाम खुलवाया और फिर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।