खरगोन। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को मुस्लिम बस्तियों में रात 9ः00 बजे से 9ः15 बजे तक घरों, दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर विरोध दर्ज कराया गया।
समाजनो के अनुसार कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 10 अप्रैल से देशभर में इन भेदभावपूर्ण और संविधान से टकराने वाले संशोधनों के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया था. इस अभियान के तहत अब तक कई शहरों में जनसभाएं हो चुकी हैं, काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया। अब इस आंदोलन के अगले चरण में 30 अप्रैल, बुधवार को रात 9ः00 बजे से 9ः15 बजे तक पूरे देश में श्लाइट्स आउटश् की गई। यह कार्यक्रम भले प्रतीकात्मक हो, लेकिन यह वक्फ अधिनियम में लाए गए अंधेरे संशोधनों के खिलाफ मुसलमानों और न्यायप्रिय नागरिकों की एकजुटता और विरोध की शक्ति को उजागर करेगा।